फतेहपुर, मार्च 28 -- जाफरगंज। कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली के डोरमा गांव के सामने शुक्रवार दोपहर हुए भीषण हादसे के बाद थाना क्षेत्र के कुरौली गांव में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार भोर पहर से जैसे ही शव गांव पहुंचने लगे, हर घर से चीख-पुकार उठने लगी। सुबह होते-होते एक-एक कर शव पहुंचते गए और परिजनों का धैर्य टूटता गया। पूरे गांव में सन्नाटा और गम का माहौल पसरा रहा। बता दें कि कुरौली निवासी राजन अपने बेटे शुभम का मुंडन कराने के लिए परिवार व रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को प्रयागराज के संगम गए थे। दोपहर बाद सभी पिकअप से वापस आ रहे थे। पिकअप 30 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक थी। पिकअप जैसे ही सैनी कोतवाली के डोरमा गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, आगे चल रहे कंटेनर से पीछे से भिड़ गया। हादसे मे...