देहरादून, मार्च 23 -- पौड़ी। पाबौ की एक महिला को पौड़ी पुलिस ने पुणे से बरामद किया है। पति की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की गई। महिला के पति ने कोतवाली पौड़ी में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। जिस पर कोतवाली पौड़ी ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की। "ऑपरेशन स्माइल" अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने सभी गुमशुदगी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि महिला की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली। जिस पर पुलिस टीम महाराष्ट्र गई और महिला को पुणे से बरामद किया गया। जांच में पाया गया कि महिला पुणे में एक प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत थी। पुलिस ने महिला को सकुशल उसके परिजनों क...