देहरादून, मार्च 19 -- पौड़ी। गुलदार प्रभावित गांव बलमना में वन विभाग को गुलदार पकड़ने में सफलता नहीं मिली। बीते 9 मार्च को गुलदार ने एक राज मिस्त्री को मार दिया था, तब से गुलदार को पकड़ने में वन विभाग की टीमें यहां तैनात हैं। गुरुवार को कोट ब्लॉक सभागार में संयुक्त मजिस्ट्रेट की अगुवाई में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का भी आयोजन हुआ। जिसमें गांवो के चारो तरफ उग आए झाडियों के कटान, सोलर लाइट से पथ प्रकाश आदि कदम उठाए जाने पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सक्रिय गुलदार से निजात दिलाने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा आदि की भी मांग रखी। वन विभाग की ओर से एसडीओ आयशा बिष्ट ने हिस्सा लिया और अब तक विभाग द्वारा उठाएं कदमो की जानकारी दी। कहा गुलदार पर टीम नजर रख रही हैं और उसे चिह्नित करने की कार्यवाही भी हो रही हैं। गुलदार पिंजरे तक तो आया लेकि...