देहरादून, मई 1 -- पौड़ी। शासन के निर्देशों पर जिले में ऐसे राशनकार्डों का सत्यापन अभियान शुरू किया गया है, जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड दोनों राज्यों से राशनकार्ड के माध्यम से आयुष्मान, गैस कनेक्शन आदि सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं, या जो अपात्र श्रेणी में आते हैं।पौड़ी के जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों के राशनकार्ड निरस्त किए जाएंगे तथा उनसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत वसूली आदि की कर्रवाई की जाएगी। कार्डधारक निर्धारित मानकों के अनुरूप पात्र नहीं हैं, तो वे अपना राशनकार्ड तत्काल संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, खण्ड विकास कार्यालय और संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- घर-घर होगी जांच, झारखंड मे...