देहरादून, दिसम्बर 30 -- पौड़ी। अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को मौजूदा सरकार लगातार कलंकित करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन चल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार अपने चहेतों को बचाने में लगी हुई है। नेगी ने कहा कि अंकिता को न्याय मिलना सिर्फ एक परिवार का मुद्दा नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध पहाड़ की बेटियों की सुरक्षा से है। जब तक अंकिता को न्याय नहीं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.