देहरादून, मई 20 -- पौड़ी। गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन पौड़ी द्वारा संघ भवन पौड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय भुवन चंद खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आहुत की गई। शोक सभा में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूडी को पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई व मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने देश व प्रदेश हित मे उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की व उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर त्रिलोक सिंह रावत, सुरेश चंद्र बड्थवाल, सरदार सिह रावत, केदार सिंह गुसाई,बिक्रम सिंह राणा, दिनेश रावत, श्रीधर पंवार, जसपाल सिह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत,मंगल सिंह  रौथाण, विनोद जोशी,सोहनसिह असवाल, चण्डी प्रसाद नैथानी, जवाहर सिंह नेगी, गोपाल सिंह ने...