पौड़ी में नीट परीक्षा को लेकर केंद्रों पर पुलिस तैनात
देहरादून, जून 21 -- पौड़ी। नीट परीक्षा को लेकर रविवार को परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। परीक्षा को लेकर पुलिस सुबह से ही अलर्ट है। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात कर्मियों को ब्रीफ किया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त होने के साथ क्यूआरटी भी तैनात है। इसके साथ ही परीक्षा ड्यूटी में एसएसबी के जवान भी तैनात है। पौड़ी दो परीक्षा केंद्रो केंद्रीय विद्यालय पौड़ी और राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत पुलिस लाइन में ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी मनोज कुमार ठाकुर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जिले के 11 केंद्रों पर सीआरपीएफ की निगरानी में पहुंचेंगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.