देहरादून, अप्रैल 12 -- पौड़ी। भुवनेश्वरी स्थित ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों का प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत ढोल-दमाऊ, शंख एवं घंटियों की पवित्र ध्वनियों तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तिलक एवं माल्यार्पण कर अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय की समृद्ध परंपरा के अनुरूप सभी नए छात्रों का एक साथ भव्य आगमन और अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्सव की भावना से सराबोर हो उठा।विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र जुयाल ने सभी नवप्रवेशित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.