देहरादून, मई 4 -- पौड़ी। नेशनल हाईवे पौड़ी-सतपुली-कोटद्वार सोमवार को करीब डेढ़ घंटे बाधित रहा। हाईवे पर बैर गांव के समीप बारिश से मलबा आ गया था। हाईवे को खोलने के लिए सुबह ही लोनिवि एनएच ने जीसीबी लगाई। सोमवार को सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैर गांव के पास रात को हुई बारिश से मलबा आ गया। इसके बाद हाईवे को खोलने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। इस दौरान पौड़ी और कोटद्वार से आने जाने वाले वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हुई। एनएच के जेई डीएस रावत ने बताया कि सुबह करीब साढे 9 बजे आवाजाही को सुचारू कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- मौसम की मार: उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, मकानों की छत उड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...