चमोली, दिसम्बर 16 -- गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी और पोखडा रेंज के गुलदार प्रभावित गांवों की स्कूलों में ग्राम प्रहरी और वन विभाग के कर्मी बच्चों को स्कूल छोड़ और ला रहे हैं। पोखड़ा में कुछ स्कूलों के बच्चों के लिए वन विभाग ने वाहन भी लगाया है, इससे बच्चे घर से स्कूल और स्कूल से घर आ रहे हैं। पौड़ी की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने गुलदार सक्रियता को देखते हुए पोखडा, पौड़ी, जयहरीखाल ,खिर्सू आदि ब्लॉकों के 20 स्कूलों में बच्चों के एस्कॉर्ट करने के आदेश जारी किए थे। पोखडा में बगड़ी, देवराड़ी, मटगल तो पौड़ी में गजल्ड, देवार, ढांढरी, कोटी आदि गांवों में गुलदार सक्रिय है। गुलदार सक्रिय इन गांवों में वन विभाग की टीमें भी गश्त कर रही है। ढांढरी, देवराड़ी और बगड़ीगाड में अभी भी गुलदार नहीं पकड़ा गया है। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत बनी है। आए दिन गुलदार लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.