देहरादून, जनवरी 1 -- पौड़ी। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने व निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की है। ड्रंक एंड ड्राइव में 12 वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 39 चालकों के भी चालन किए गए। एसएसपी सर्वेश्वर पंवार ने बताया कि पुलिस रोज अभियान चला रही हैं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.