देहरादून, जून 13 -- पौड़ी। कोट ब्लॉक की ग्राम सभा देवार के वाडयू में वन विभाग की टीम गश्त में जुटी हैं। यहा गुलदार के हमले के बाद दहशत बनी है। बीती 9 जून को गुलदार ने यहां एक महिला को मार डाला था। हालांकि मौके पर हमलावर हुए आदमखोर गुलदार को भी वन विभाग के शूटरों ने उसी दिन ढेर कर दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि यहां एक से अधिक गुलदार घूम रहे हैं। वह विभाग ने यहा पिंजरे और ट्रेप कैमरे भी लगाए हैं। हालांकि अभी तक यहां गुलदार दिखाई नहीं दिया है। टीम यहां गश्त कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...