देहरादून, मार्च 19 -- पौड़ी। भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन सांगुड़ा तिल्या बिलखेत के तत्वावधान में भुवनेश्वरी चौक से भुवनेश्वरी मंदिर तक शोभा-यात्रा निकली। गुरुवार को यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। नवरात्रि पर मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे नवरात्रि पर हर साल श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। भुवनेश्वरी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने बताया है कि शोभा-यात्रा 2008 के शारदीय नवरात्रों से निरंतर चली आ रही है, मिशन द्वारा कीर्तन-भजन और भंडारो का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सचिव सोम दत्त नैथानी, आलोक, संजय नैथानी, पुष्पेंद्र राणा, जानकी प्रसाद नैथानी, संजय, दीपक, नितिन कैतुरा, सुधा डोभाल, लक्ष्मी देवी, अंजू देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...