देहरादून, मार्च 11 -- पौड़ी। कोट ब्लॉक के बाल माणा में मंगलवार को एक राज मिस्त्री को गुलदार द्वारा निवाला बनाये जाने के बाद वन विभाग की टीम ने यहां डेरा डाल दिया है। गुलदार के इस हमले के बाद आस पास के गांवो में गुलदार की दशत बन गई हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति रोष भी जाहिर किया था। और मोके पर पहुंचे आला अफसरों का घेराव कर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी। हमले के बाद यहा विभागीय शूटर भी तैनात किए गए हैं। गुलदार की लोकेशन के लिए यहां ट्रेप केमेरे भी लगाए गए हैं। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि टीम चौबीस घंटे गश्त कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...