देहरादून, मई 4 -- पौड़ी। बमठी गांव मे गुलदार पिंजरे मे कैद हो गया है। बीती 23 अप्रैल को गुलदार ने महिला को निवाला बना दिया था। वन विभाग ने लोगों की सुरक्षा को लेकर गुलदार को ट्रैक्युलाईज कर पिंजड़े में पकड़ने की अनुमति के साथ क्षेत्र में शिकारी दल तैनात करने व अन्तिम विकल्प के रूप में गुलदार को नष्ट करने की अनुमति हेतु उच्च स्तर को पत्र भेजा। क्षेत्र में वनकर्मियों द्वारा 20 कैमरा ट्रैप, 5 पिंजरे, 4 सोलर सीसीटीवी कैमरा, प्रेसर इम्परेशन पैड एवं शिकारी दल हेतु मचान बनाते हुय गुलदार को चिन्हित कर पकड़ने व ट्रैक्यूलाईज करने का प्रयास किया। गढ़वाल वन प्रभाग की ऐसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया की घटना स्थल से 300 मीटर दूरी पर लगाये गये पिंजरे में 1 मादा गुलदार पकड़ी गई है। बताया की उसकी उम्र लगभग 1.5 से 2 वर्ष है। जिसे कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित रेंज पर...