देहरादून, अप्रैल 23 -- पौड़ी। जिले मे गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को गुलदार ने बमठी गांव में महिला को निवाला बनाया दिया। महिला सुबह खेत मे निराई गुड़ाई का काम कर रही थी। गढ़वाल वन विभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि सुबह 9 बजे घर के पास ही खेतों में काम कर रही थी। तभी घात लगाए गुलदार ने 65 वर्षीय सीता देवी उम्र पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से लोगों मे आक्रोश है। घटना के बाद यहां गुलदार की दहशत बन गई है। लोगों ने जल्द ही गुलदार के आतंक से निजात कि मांग उठाई है। मौके पर वन विभाग के साथ ही प्रसाशन और पुलिस टीम भी पहुंची है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...