पौड़ी के गिरगांव में टैंकर से दिया जा रहा पानी
देहरादून, मई 21 -- पौड़ी। पौड़ी के गिरगांव में गुरुवार को भी टैंकर से पानी की सप्लाई की गई। गांव में पेयजल संकट की वजह से लोगों को लाइन लगाकर हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा था। वहीं कल्जीखाल के घंडियाल में जल संस्थान के अफसरों ने दौरा किया और यहा पेयजल सप्लाई के बारे में ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। मौके पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता टीएस रावत को पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश रावत ने बताया कि चिनवाड़ी डांडा पेयजल योजना से भी सप्लाई सामान्य नहीं हो पा रही हैं।ईई रावत ने योजना से सप्लाई को ठीक किये जाने को लेकर संबंधित जेई को निर्देश दिए। गिरगांव को लेकर ईई ने बताया कि फिलहाल गांव में टैंकर से पानी मुहैया कराया जा रहा है। गांव की पम्पिंग लाइन को भी चेक किया जा रहा है। इसे भी ठीक किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील भी की गई है कि वह पेयजल संकट को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.