देहरादून, जून 16 -- पौड़ी। पौड़ी के कमंद में लगाएं गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। कमंद में बीती 15 मई को गुलदार ने हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला था। इसके बाद से ही यहा गुलदार की दहशत बनी हुई थी। वह विभाग ने यहां पिंजरे लगाने सहित 20 से अधिक कैमरा ट्रैप भी गुलदार की लोकेशन को चेक करने के लिए लगा दिए थे। वन विभाग की टीम भी करीब एक महीने से यहां गश्त कर रही थी। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि हमलावर गुलदार को पकड़ने एवं आवश्यकता पड़ने पर ट्रैंक्विलाइज करने की अनुमति प्रदान के बाद यहां पिजरे लगाए गए। यह भी पढ़ें- ट्रैप कैमरे और पिंजरे में कैद नहीं हुआ गुलदार मंगलवार को सुबह एक गुलदार यहां स्थापित पिंजरे में कैद हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...