बदायूं, जनवरी 4 -- उझानी। पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर कछला गंगा घाट सहित जनपद भर के सभी घाटों पर गंगा स्नान किया गया। दूरदराज से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं हर-हर गंगे, हर-हर महादेव जयघोष के साथ कछला के भागीरथ घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। सकुशल गंगा स्नान कराने के लिए गंगा तट के दोनों ओर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही है। शनिवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त से कछला गंगा घाट सहित जनपद के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान शुरू हो चुका है। कछला गंगा घाट पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं और पूजा पाठ कर मां गंगा को प्रसाद का भोग लगा रहे हैं। गंगा घाट पर हर-हर महादेव हर हर गंगे की जय घोष से घाट गूंज उठा है। जनपद सहित कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, ...