विकासनगर, जनवरी 3 -- कोहरे की फुहारों और कड़ाके की ठंड के बीच पौष पूर्णिमा पर शनिवार को पछुवादून में श्रद्धालुओं ने गंगभेवा बावड़ी और हरिपुर घाट पर पतित पावनी यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। यमुना तट पर जगह जगह भोर से ही मां यमुना और हर हर गंगे के जयघोष गूंजते रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...