श्रावस्ती, जनवरी 3 -- इकौना,संवाददाता। विकास खंड इकौना के ग्राम खरगौरा बस्ती सगरा पोखरा पर परम्परागत तरीके से मेले का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने आए। इससे भारी भीड़ जुटी। मेले में पूजा पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, दंगल, झूला, दुकानें और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधान हजरत अली ने बताया कि गांव लक्खीभारी कोटिया धाम से उनकी गहरी आस्था जुड़ी हुई है और वे हर वर्ष इस आयोजन में शामिल होने आते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे आयोजन स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक परम्परागत मनाते हुए शामिल होते हैं। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलता है। आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि मेले को शांति...