भदोही, जनवरी 4 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को पौष पूर्णिमा पर रामपुर गंगा घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर बड़ी संख्या मे लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। शुभ मुहूर्त मे गंगा मे डूबकी लगाने के लिए अधिकाशंत: लोग प्रयाग राज पहुंच कर संगम मे स्नान पूण्य अर्जित किया। वहीं, नगर और आसपास गांव के लोगों ने रामपुर, गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहागीराबाद, भवानीपुर, बरजी, डेरवा आदि प्रमुख घाटों पर स्नान ध्यान व दान देकर पूण्य अर्जित किया। स्नान के लिए प्रात:काल से ही लोग गंगा घाट पहंुचने लगे थे। समय के साथ घाटों पर भीड़ बढ़ती गई। गंगा घाट पर पहुंच रहे लोगो ने पूण्य की डूबकी लगाकर दर्शन पूजन किया। सुरक्षा के मद्दे नजर महिला कांस्टेबल के साथ बड़ी संख्या पुलिस के जवान ड्यूटी पर लगाये गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.