मिर्जापुर, जनवरी 3 -- चुनार, मिर्जापुर । पौष पूर्णिमा के अवसर पर अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर पर दर्शन पूजन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।कड़ाके की ठंड व गलन बीच बड़ी शीतला माता के दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और प्रसाद कि दुकानों से नारियल, चुनरी, माला फूल, लाची दाना, पेड़ा, बेसन का लड्डू आदि प्रसाद लेकर कतार में खड़े हो गए l मां का जयकारा लगाते हुए गर्भगृह में पहुंचे और मां को भोग लगा कर मत्था टेक आशीर्वाद लिए। मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराया। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ मंजरी राव,कोतवाल विजय शंकर सिंह, अदलपुरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुमार संतोष मय पुलिस बल के साथ लगे रहे।।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...