नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- Paush Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष महत्व दिया गया है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है और इस दिन विधि-विधान से पूजा, दान और पितरों का तर्पण किया जाता है। अमावस्या के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान का भी खास महत्व होता है। स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर पितरों की शांति के लिए तर्पण किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय पौष माह चल रहा है और हर माह एक बार अमावस्या तिथि आती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अमावस्या के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत भी रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष अमावस्या का अत्यंत पुण्यकारी महत्व होता है। इस दिन पितरों के निमित्त किए गए कार्यों से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पौष अमावस्या पर दान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.