मधेपुरा, सितम्बर 16 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पोषण माह 2026 के अवसर पर सोमवार को डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला अभिसरण कार्य योजना की बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अभिषेक रंजन, डीडीसी अरुण कुमार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में डीएम ने पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित निर्धारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उसकी प्रविष्टि जन-आंदोलन डैशबोर्ड पर अपलोड करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सितंबर माह में देशभर में पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद...