नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन की सौगात जल्द ही कानपुर को मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी में स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस के लोकार्पण के मौके पर ऐलान किया कि बुलेट ट्रेन का स्टेशन कानपुर में भी होगा। इससे दिल्ली से कानपुर का सफर महज पौने दो घंटे में पूरा हो सकेगा। इस ऐलान के बाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने रेल मंत्री का आभार जताया। सांसद रमेश अवस्थी ने पिछले दिनों रेल मंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि कानपुर एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, लेकिन बुलेट ट्रेन के प्रस्तावित रूट में इसे शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कानपुर में बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनाने की मांग उठाई थी। रेल मंत्री ने इस मांग पर सहमति जताते हुए शनिवार को इसकी घोषणा...