देहरादून, जून 23 -- राजपुर थाना पुलिस ने पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के कुख्यात भू-माफिया विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी ने एक वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के साथ-साथ राजपुर रोड पर एक बड़ी भूमि का सौदा करने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब लक्ष्मण चौक निवासी कमल जिंदल ने राजपुर थाने में तहरीर दी। यह भी पढ़ें- मिर्जामुराद में भूमि रजिस्ट्री के नाम पर Rs.1.22 करोड़ की धोखाधड़ी, पांच पर मुकदमाधोखाधड़ी का खुलासा पीड़ित ने बताया कि विशाल कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजपुर रोड पर एक कीमती संपत्ति दिखाई और उसे बेचने के नाम पर अलग-अलग माध्यमों से 6 करोड़ 75 लाख रुपये हड...