वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी। नरिया के आशीष कुमार सिंह की शिकायत पर लंका पुलिस ने चार लाख 75 हजार 800 रुपये की साइबर ठगी में केस दर्ज किया है। दो अनजान नंबर से फोन आया। बताया गया कि दी ग्लोबल एफएक्स कंपनी के जरिये शेयर ट्रेडिंग कर पैसा कमा सकते हैं। इस दौरान पांच माह तक आरोपियों ने निवेश कराया। प्राफिट भी दिखाया लेकिन भुगतान नहीं किया। कर्ज लेकर आशीष ने निवेश किया था। पैसा मांगने पर आरोपी उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने लगे। पुलिस ने राहुल, आयुष, हार्दिक पटेल, आशीष के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर नौ लाख रुपए ठगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...