प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शनिवार को पंजाब मेल करीब पौने नौ घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि शनिवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर मेल 8 घंटे 37 मिनट, नौतनवा से दुर्ग जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस 2 घंटे 32 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे 24 मिनट विलंब से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...