जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- जहानाबाद। फरार अभियुक्तों एवं शराब के कारोबारियों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने रविवार की देर रात तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें तीन लोग पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले के आरोपित हैं। दो की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। इस दौरान अलग-अलग स्थान पर छुपा कर रखा हुआ करीब 370 किलो जावा महुआ जब्त कर नष्ट किया गया। धंधेबाजों ने तकरीबन 69 लीटर महुआ शराब तैयार की थी जिसे जप्त किया गया। इन मामलों में उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...