पौने तीन करोड़ से कॉपियों से कराई जाएगी बोर्ड परीक्षा
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा पौने तीन करोड़ कॉपियों से कराई जाएगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में डीआईओएस को निर्देश भेजे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के साथ परीक्षा की शुचिता के मद्देनजर इन्हें 24 घंटे क्रियाशील वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया जाएगा। कॉपियों की हेरा-फेरी और दुरुपयोग रोकने के लिए पिछले साल की तरह इस साल भी धागे की सिलाईयुक्त सभी पुस्तिकाओं पर क्यूआर कोड तथा सभी पृष्ठों पर पृष्ठ संख्या मुद्रित करायी गई है।हाईस्कूल 'अ' उत्तर पुस्तिका गहरा नारंगी रंग एवं हाईस्कूल 'ब' उत्तर पुस्तक गहरा नीला रंग जबकि इंटरमीडिएट 'अ' उत्तरपुस्तिका गहरा जामुनी रंग एवं इंटरमीडिएट 'ब' उत्तरपुस्तिका गहरे हरे रंग में छपवाई गई है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.