मधुबनी, मार्च 7 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर थाने के पौनी गांव में महेन्द्र यादव के पुत्र रविन्द्र कुमार (21) को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। यह घटना उसवक्त घटित हुई जब पीड़ित बुधवार को अपने खेत से काम कर शाम को घर लौट रहा था। इस संबंध में रविन्द्र कुमार ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पौनी गांव के ही पप्पू यादव उर्फ फेकु यादव सहित छह ज्ञात एवं दस अज्ञात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...