सोनभद्र, अगस्त 24 -- बभनी/म्योरपुर, हिटी। नधिरा-किरविल के जंगलों में वन विभाग के पौध संरक्षण कार्य में बच्चों से काम कराए जाने का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के एक पदाधिकारी की सूचना पर श्रम विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों से जानकारी ली। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की उम्र की पुष्टि और मेडिकल परीक्षण के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि जंगल में लगाए गए पौधों की निराई-गुड़ाई और सुरक्षा के कार्य में कुछ स्कूली बच्चों को लगाया गया था। सूचना मिलने पर विहिप प्रखंड संयोजक एवं बजरंग दल के हर्षित दुबे ने विभागीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बच्चों से पूछताछ की। बता...