फतेहपुर, जुलाई 12 -- थरियांव। हसवां ब्लाक के रामपुर थरियांव के शिवपुर कंपोजिट विद्यालय में रविवार को आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम के दौरान पशुचर भूमि का मामला सामने आने पर राज्य मंत्री कृष्णा पासवान नाराज हो गईं। कार्यक्रम के दौरान जानकारी मिली कि गांव की करीब 90 बीघा पशुचर (चारागाह) भूमि वन विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। इस पर मंत्री ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान, लेखपाल तथा वन विभाग के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। राज्य मंत्री ने कहा कि पशुचर भूमि ग्रामीणों और मवेशियों के लिए आरक्षित होती है। ऐसी भूमि को बिना उचित प्रक्रिया और जनहित का ध्यान रखे किसी अन्य विभाग को देना गंभीर विषय है। यह भी पढ़ें- पशुचर की भूमि वन विभाग को देने पर सीवीओ के निलंबन की संस्तुति उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक अभिलेख प्रस...