फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में 'वृक्षारोपण महायज्ञ' का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। विश्वविद्यालय की 'कृष्णा वाटिका' में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कार्यवाहक कुलसचिव मानवेंद्र सिंह चौहान और आयुर्वेद संकाय के डीन डॉ. अंबरीश कुमार ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया । आयुर्वेद संकाय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कुलसचिव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। नर्सिंग फैकल्टी की डीन प्रो. शेरिन पी. एलेक्स ने अपने स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ मिलकर पूरे परिसर में सघन...