लखनऊ, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अवध वन प्रभाग की ओर से रविवार को कुकरैल रेंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनैना चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ सिंदूर का पौधरोपण करके किया। इस मौके पर डीएफओ सितांशु पांडेय की ओर से उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पौधशालाओं, वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसी महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के संकल्प पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय मिश्रा के अलावा अधिकारीगण और वन कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...