हरदोई, अगस्त 7 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक हुई। इसमें वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जलस्रोतों के संरक्षण और गंगा समेत अन्य नदियों की स्वच्छता की समीक्षा की गई। डीएम ने जिले में कराए गए वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से पौधों की सिंचाई, सुरक्षा और रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखरेख और सिंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पौधों की जीवितता दर अधिक रहे। नैना झील के विकास की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। डीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को रुइयागढ़ी में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। जिला गंगा समिति की बैठक में ग...