पौधों की देखभाल करने वाले कर्मचारी सम्मानित होंगे
गुड़गांव, जून 5 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से जिले भर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसमें जिला कारागार भोंडसी, विधि महाविद्यालयों, बाल देखभाल संस्थानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए गए। पौधों की देखभाल करने वाले कर्मचारी सम्मानित किए जाएंगे। राज्यव्यापी अभियान का वर्चुअल शुभारंभ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति दीपक सिबल द्वारा किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन तथा हरित आवरण बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।डीएलएसए अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में विभिन्न संस्थानों और समुदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.