प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज। ब्रह्मर्षि पं. ठाकुर दत्त मिश्र स्मृति सेवा एवं शिक्षा संस्थान की ओर से शुक्रवार को ठाकुर दत्त की 29वीं पुण्यतिथि पर साउथ मलाका स्थित महिला पार्क में आठ पौधे रोपकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता अमित सारस्वत ने पं.मिश्र के साहित्यिक योगदान को याद किया। राजेंद्र प्रसाद मिश्र, कृष्ण तिवारी, रविन्द्र मिश्र, विष्णु जयसवाल, अपूर्ण सिंह, अमित सोनी, अनिल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...