नोएडा, जून 7 -- नोएडा, वरिष्ठ संवादाता। सेक्टर-62 सी ब्लॉक रजत विहार अपार्टमेंट में रविवार को विश्व पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। इसमें सोसाइटी की महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सोसाइटी में विभिन्न स्थानों पर नींबू , जामुन और अमरूद के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद नोएडा महानगर सहमंत्री राजीव शर्मा ने कहा कि एक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ जीवन, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य की नींव है। यदि प्रत्येक परिवार वर्ष में केवल एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले तो हमारा क्षेत्र ही नहीं, पूरा देश हरित और प्रदूषणमुक्त बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण...