नोएडा, दिसम्बर 28 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में विभिन्न आरडब्ल्यूए ने अपने-अपने सेक्टर और सोसाइटी में रविवार को सफाई अभियान चलाया। अभियान में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही शहर में बढ़ते प्रदूषण पर भी चिंता जाहिर की। सेक्टर-105 बी पॉकेट एचआईजी एक्सप्रेस-व्यू अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर बंसल ने बताया कि सोसाइटी और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को अधिक संख्या में पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया, ताकि बढ़ते प्रदूषण को कुछ कम किया जा सके। दूसरी ओर, सेक्टर-100 सेंचुरी अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि सोसाइटी में पौधे लगाकर और सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साल का अंतिम रविवार को यादगार बनाने के ...