बदायूं, जून 6 -- बदायूं। खेत में लगे पौधे तोड़ने, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर हमला करने, चार लोगों को घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सहसवान थाना क्षेत्र के परसौना गांव का है। यहां के रहने वाले किशन पाल पुत्र बदन सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। गांव के रामनाथ, रामविलास पुत्रगण रोशनलाल, देवेन्द्र पुत्र नाथूराम और जगदीश पुत्र थान सहाय अक्सर पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हैं।पांच जून की दोपहर वह खेत पर पहुंचे तो आरोपियों ने कई पेड़ तोड़ दिए थे। विरोध करने पर चारों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व धारद...