धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को हवन-पूजन के साथ नए सत्र की शुरुआत हुई। प्राचार्य सुमंत मिश्रा ने कहा कि नया सत्र नई संभावनाओं, सीखने और विकास के नए अवसरों के साथ आया है। विद्यार्थी सत्र की शुरुआत में ही शैक्षणिक व व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित करें। नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी। वहीं 11वीं की कक्षाएं छह अप्रैल से शुरू होंगी। हवन-पूजन में सह सचिव दीपक कुमार रुइया, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार समेत अन्य उपस्थित थे। वहीं स्कूल परिसर में बुधवार को प्री-प्राइमरी के नए बच्चों व अभिभावकों के लिए परिचय-सत्र का आयोजन हुआ। प्राचार्य ने कहा कि जैसे छोटे पौधे को खाद और पानी की जरूरत पड़ती है तब वे फलते-फूलते ह...