दुमका, जनवरी 29 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी दुमका शुभांकर गुप्ता, पौधा संरक्षण निरीक्षक, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक एवं क्षेत्र परिचालक ने संयुक्त रूप से जरमुंडी प्रखंड में संचालित कीटनाशक प्रतिष्ठानों से कीटनाशकों की गुणवत्ता जांच के लिए नमूना का संग्रह किया गया। इस संदर्भ में कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला कीटनाशक उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को लेकर नमूना संग्रह किया गया। किसान अपनी फसल की सुरक्षा कर सकें, इसी को ध्यान में रखते हुए कई प्रतिष्ठानों से कीटनाशक का नमूना संग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान सभी प्रखंडों में चलेगा। बताया कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संग्रहित कीट नाशकों की जांच करायी जाएगी। फोटो संख्या-23-जरमुंडी म...