सीतापुर, सितम्बर 23 -- बिसवां, संवाददाता। मां गायत्री जन कल्याण फाउंडेशन एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वितीय कटिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जागरूकता व पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम हनिहापुरवा स्थित श्री बाबूराम पटेल बाल निकेतन स्कूल में संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ प्रबंधक राजेश कुमार पटेल ने किया। इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, स्थानीय जड़ी-बूटियों के प्रयोग और पोषण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को 100 से अधिक औषधीय पौधे जैसे तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, अश्वगंधा व नीम निशुल्क वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद दिवस पर स्कूल में लगाए गए औषधीय पौधे यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर रोगियों को बांटे औषधीय पौधे यह भी प...