बाराबंकी, मार्च 23 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर मजरे भटगवां में बकरी द्वारा पौधा चरने का आरोप लगाते हुए विपक्षी ने महिला को पीट दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस्माइलपुर मजरे भटगंवा गांव निवासी मिथलेश कुमारी रावत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके गांव में रहने वाली एक महिला ने पौधा बकरी से चराए जाने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर कर आसपास लोगों ने उसे बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.