गाजीपुर, जनवरी 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय को ग्रीन मैन अरविंद कुमार ने शुक्रवार को पौधा भेट किया। साथ ही उन्होने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीएमओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा पौधे बड़े होकर वृक्ष बनते हैं और हमें स्वच्छ हवा, छाया और जीव जंतुओं को आवास प्रदान करते हैं। साथ ही यह प्रदूषण के खतरे को भी कम करते हैं। डॉक्टर पांडेय ने ग्रीनमैन के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की और शासन द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण प्रोत्साहन कार्यक्रमों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण जागरूकता के समय की मांग है। धरा को हरा भरा बनाने की दिशा में अरविंद कुमार लंबे समय से पौधे उपहार स्वरूप भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। नव वर्ष 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.