मऊ, अप्रैल 9 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र की ग्रामसभा गोधना निवासी राहुल यादव पुत्र लल्लन यादव विगत मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपने खेत में बैंगन का पौधा लगा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी विक्रम यादव पहुंचा और पौधा उखाड़ने लगा। युवक ने जब इसका विरोध किया तो विक्रम ने ईंट से राहुल यादव के सिर पर प्रहार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...