आगरा, जनवरी 31 -- शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के प्रयास के तहत छत्ता जोन के वार्ड 67 स्थित गांधी स्मारक में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य स्वच्छता खाद्य निरीक्षक राजवीर सिंह, रामजी भैया और जोनल स्वच्छता अधिकारी आशुतोष वर्मा ने बच्चों के साथ पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण शुद्ध करते हैं और गर्मी, प्रदूषण व बीमारियों से बचाव करते हैं। नागरिकों से पौधों की देखभाल और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...