संतकबीरनगर, मई 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में फल पट्टी के विकास पर जोर दिया जा रहा है। आम और अमरूद के साथ साथ केला और कटहल के बागान स्थापित किए जा रहे हैं। फल पट्टी के लिए सेब और ड्रैगन फ्रूट की खेती पर भी जोर दिया जा रहा है।

बाग स्थापित करने का सही समय विशेषज्ञों का कहना है कि आम का बाग स्थापित करना है तो खेत की तैयारी का यही सही समय है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि एक अच्छी बाग स्थापित करने के लिए किसानों को चाहिए कि लाइन से लाइन दस मीटर की दूरी पर एक घन मीटर का गड्ढा खोद कर उसमें सड़ी हुई गोबर की मिट्टी मिला कर भर दें और जब बारिश होने के बाद मिट्टी बैठ जाए तो उसमें पौधरोपण करें। इससे पौधा पूरी तरह से सेट हो जाता है और नीचे की मिट्टी भुरभुरी होने की वजह से पौधों का ग्रोथ भी तेजी से होता है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि...